पांढुरना। जल्द ही में कुछ समय पश्चात होने वाले मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 में प्रत्याक्षी के रूप में चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शैलेन्द्र उर्फ गुड्डा वर्मा शनिवार को अधिवक्ता संघ पांढुर्ना मुलाकात हेतु अधिवक्ता आशीष तिवारी, अजय दुबे, नितिन शराफ,के साथ पहुचे जहाँ अधिवक्ता संघ पांढुर्ना की ओर से सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर, व पुष्प माला से बारी बारी स्वागत किया गया तथा अपनी अपनी बात कुछ मांगो के रूप में अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने श्री वर्मा के समक्ष रखी जिस पर श्री वर्मा ने अधिवक्ता संघ पांढुर्ना को आश्वश्त किया कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करते है तो पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से अधिवक्ता संघ पांढुरना के साथ खड़े रहेंगे , जिसमे मुख्य रूप से अधिवक्ता संघ पांढुर्ना के अध्यक्ष विजय केवटे, सहित अधिवक्ता संघ पांढुर्ना से संजय ठाकरे , शैलेश भगत, चेतन कुमार सुरजुसे, अवतार सिंह रामगढ़िया, प्रकाश बावने, जे एल पदमाकर, सिद्धार्थ पाटिल, त्रयम्बक मदने, प्रभु मोहबे, सिद्धार्थ पाटिल, जितेश बालपांडे, प्रमोद ढोके ,सहित समस्त अधिवक्ता संघ पांढुर्ना के पदाधिकारी सदस्य बडी संख्या में मौजूद रहे ।
