पांढुरना। लगभग ढाई वर्षों से पांढुरना थाने की कमान संभालने वाले कोतवाल अजय मरकाम को मोहगांव पुलिस थाने की तो वहीं वहा के थानेदार अमित कुमार दाणी को पांढुरना पुलिस थाने की कमान सौंपी है,शनिवार की शाम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा यह स्थानांतरण सूची जारी की गई ।
पुलिस सूूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश द्वारा शनिवार की शाम को जारी किए गए स्थानांतरण आदेश के तहत पांढुरना पुलिस थाने की कमान वर्तमान में मोहगांव थाने में पदस्थ अमित कुमार दाणी को सौपी है तो वहीं पांढुरना थाने में लगभग ढाई वर्षों से कमान संभालने वाले अजम मरकाम को मोहगांव थाना प्रभारी बनाया है । सूत्रों की माने तो इसी तरह जल्दी ही पुलिस महकमे में और भी अदला बदली होंने वाली है।
