अमरनाथ यात्रा ; बगैर मेडिकल सर्टिफिकेट लिए नहीं कर सकेंगे 

भोपाल। चिरायु मेडिकल कॉलेज के 6 विशेषज्ञ अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बना कर देंगे। वहीं जेपी अस्पताल समेत निजी अस्पतालों से भी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट मिल सकेगा। सभी मेडिसिन विशेषज्ञ है, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है,क्योंकि मौसम और ऊंचाई के कारण यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है, ऐसे में प्रमाण पत्र में डॉक्टर का नाम और पंजीयन संख्या अनिवार्य रूप से लिखी होनी को कहा गया है।

यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षाबंधन यानी 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा 38 दिनों की होगी, जो पिछले साल की तुलना में 14 दिन कम है।

विशेषज्ञ डॉक्टर की सूची

– डॉ. श्वेता

– डॉ. शक्ति सिंह राजपूत

– डॉ. रियान सिंह

– डॉ. रजत

– डॉ. आयुष मलिक

– डॉ. वीरेंद्र कुमार दुबे (सीएमओ, एमडी जनरल मेडिसिन)

श्रद्धालुओं की इन जांचों के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट

– ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी को सहन करने की क्षमता

– कार्डियक रोग (हृदय संबंधी बीमारियां)

– अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर और सीओपीडी जैसी बीमारियां

सर्टिफिकेट के लिए यह दस्तावेज जरूरी

– आधार कार्ड

– दो पासपोर्ट साइज फोटो

– यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उसकी मेडिकल रिपोर्ट

3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Next Post

क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, एमडी पाउडर और महंगा मोबाइल बरामद

Tue May 13 , 2025
भोपाल: भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर और एक एप्पल कंपनी का 3 लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच […]

You May Like