
नोहटा/दमोह। विकासखंड जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.अठया नोहटा में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर पहॅुचे नागरिकों से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।शिविर दौरान 2 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये व जननी सुरक्षा योजना भुगतान से संबंधित 5 लोगों की समस्याओं का संतुष्टि पूर्वक समाधान किया गया। डॉ. आर.के.अठया ने बताया शिविर के बाद क्षेत्र में कोई भी पात्र हितग्राही आयुष्मान कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शिविर में मौजूद स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिये कि क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनें यह सुनिश्चित किया जायें।
