पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, छाए रहे बादल

रीवा। पश्चिमी विछोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है. सुबह से बादल बने रहे और दोपहर बाद हल्की धूप दिखी. रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा. वही गुरूवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा. जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री का उछाल के साथ 27.4 डिग्री तापमान रहा.

बादल आने के चलते ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है. ठंड हवाएं जैसे ही शुरू होगी तो ठंड बढ़ जाएगी साथ ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ेगा. इस बार नवम्बर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी, दिसम्बर में भी ठंड का असर कम नही हुआ. हालाकि मकर संक्रांति के बाद ठंड से कुछ राहत मिली. इस समय जिस तरह से पश्चिमी विछोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है उम्मीद है कि 24 घंटे के के अंदर बूंदाबांदी हो सकती है. शनिवार को दिन भर बादल बने रहे, सुबह सूर्यदेव के दर्शन नही हुए और दोपहर बाद हल्की धूप खिली. अन्य दिनो के अपेक्षा सुबह हल्की कोहरे की धुंध रही और शाम ढ़लने के साथ ही गलन भरी ठंड बढ़ गई. बूंदाबांदी अगर होती है तो ठंड का असर तेज होगा. हालाकि अब ठंड अपने अंतिम पड़ाव में है, मध्य फरवरी के बाद से ठंड का असर कम हो जाता है. खासकर दिन में ठंड नही रहती और रात में हल्की ठंड बनी रहती है. इस समय अगर बारिश होती है तो गेंहू की फसल के लिये अमृत बूंद होगी. लेकिन दलहनी फसल को कोई खास फायदा नही होगा. चना, मसूर, राई और अलसी में इस समय फूल लगे हुए है तेज बारिश से फूल झडने से उत्पादन प्रभावित होगा. सबसे ज्यादा फायदा गेंंहू की फसल को होगा, खासकर जिन किसानो ने 20 दिन पूर्व बोनी की है.

खुले आसमान के नीचे रखी धान

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी लाखों क्विंटल हुई है लेकिन अभी खरीदी केन्द्रो के बाहर खुले आसमान के नीचे धान रखी हुई है. लगभग डेढ़ लाख क्विंटल धान परिवहन के अभाव में खरीदी केन्द्र के बाहर रखी हुई है. अगर परिवहन नही होता और बारिश होती है तो किसानो को नुकसान होगा. परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि खरीदी केन्द्र के बाहर रखी धान का परिवहन गोदामों तक किया जाय ताकि बारिश होने प धान खराब न हो. गत वर्ष समझाम बारिश से काफी धान खराब हुई थी, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. बावजूद इसके धान परिवहन को लेकर विभाग लापरवाही बरत रहा है. शुरू से ही धान परिवहन की स्थित बहुत सही नही थी, कछुआ गति से परिवहन का कार्य चल रहा है.

Next Post

कल नर्मदा जयंती, निकाली जाएगी चुनरी यात्रा 

Sat Jan 24 , 2026
सागर। मां नर्मदा जयंती पर 171 मीटर की चुनरी यात्रा मां महाकाली प्रांगण चमेली चौक से प्रारंभ होगी। संयोजक संतोष सोनी मारूति ने बताया कि सागर चमेली चौक मॉडल स्कूल के पास श्री देव डूठावली हनुमान मंदिर के पास मां नर्मदा की प्रतिमा है। 25 जनवरी रविवार को नर्मदा जयंती […]

You May Like