साहित्यकार श्याम सुंदर तिवारी को डॉ पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान

खंडवा। मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मानों की सूची जारी कर दी गई है। भोपाल के विश्व संवाद केंद्र के सभागार में साहित्यकारों के सम्मान की सूची बनाने का आयोजन हुआ। खंडवा और खरगोन के साहित्यकारों को भी सम्मान की सूची में शामिल किया गया है। खंडवा के वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सुंदर तिवारी को डॉ पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान की सूची में शामिल किया है। स्वीकृत नामों की घोषणा हिन्दी भवन भोपाल में आयोजित संघ की वार्षिक साधारण सभा में की है । जिन साहित्यकारों को संघ के वार्षिक साहित्यकार सम्मेलन में ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे, उनमें वार्षिक सम्मान 2025 हेतु चयनित साहित्यकारों में बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान-डॉ. गंगा प्रसाद गुप्त, बरसैंया, भोपाल,राधेश्याम द्विवेदी के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सुंदर तिवारी को डॉ पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार के सम्मान की सूची में शामिल किया गया है। उत्कृष्ट इकाई सम्मान खरगोन इकाई को प्रदान किया जाएगा। अन्य कई साहित्यकारों को भी अलग-अलग सम्मान से नवाजा जाएगा।

Next Post

लापरवाही पर एडीओ को नोटिस और सचिव की वेतनवृद्धि रोकी

Mon Sep 8 , 2025
छिंदवाड़ा। जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर ने जून्नारदेव ब्लॉक के ग्राम इकलहरा से संबंधित अंत्येष्टि सहायता प्रकरण में 7 माह की देरी को गंभीर मानते हुए संबंधित एडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया, वहीं […]

You May Like