
परासिया। ग्राम जाटाछापर, लीखाबाड़ी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 सितंबर को अचानक आई तेज आंधी-तूफान के कारण मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा । कई खेतों में मक्का की फसल गिरकर बर्बाद हो गई। किसानों को हुए इस नुकसान को लेकर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं ग्रामीण किसानों ने तहसीलदार परासिया को ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि इस वर्ष क्षेत्र में बारिश भी अपेक्षाकृत कम हुई है। इसके बाद 25 सितंबर को अचानक आई तेज आंधी-तूफान ने ग्रामीण क्षेत्रों में मक्का की खड़ी फसल को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया। फसल खराब होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों ने तहसील प्रशासन से मांग की कि प्रभावित गांवों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए तथा किसानों की वास्तविक क्षति का आकलन कर राज्य शासन तक उनकी मांग पहुंचाई जाए और नियमानुसार उचित क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा दिलाया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में हेमराज सूर्यवंशी, जमील खान बसंत मालवी विवेक मिश्रा वीर बहादुर सिंह मनीष बैन विक्रम मरकाम प्रमोद भार्गव, संजय राय, महेश सूर्यवंशी, मनोहर राय, दिलीप यदुवंशी, मनीष सूर्यवंशी, अजीत रावत, उमेश साहू हुकुम चंद अशोक कहार नेतराम यदुवंशी गुलेंद्र यदुवंशी, मोतीलाल साहू , कुंदन, संतोष राय अब्दुल वसीम तोथेश कुमार विजय तिवारी, अनिलेश राय सहित अन्य ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।
