
सिंगरौली। जिले के दुधमनिया गांव में आधी रात एक युवक के साथ मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक युवक, युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान अरविंद साकेत के रूप में हुई है।
उसके पहुंचने की जानकारी मिलते ही मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में कई लोग युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
