बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हादसे में घायल

भिंड: बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एक हादसे में घायल हो गईं हैं। होटल में उनके ऊपर कांच टूटकर गिरा जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। वे अतिथियों के सत्कार के लिए होटल की लॉबी में खड़ी थीं। भिंड के होटल किंग इम्पीरियल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा टल गया।

स्वागत सत्कार के लिए खड़ीं बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के ऊपर अचानक गेट का कांच टूटकर गिर गया। हादसे में उनके पैर में चोट आई, उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Next Post

प्रकाश झा निर्देशित फ़िल्म ‘ जनादेश’ की शूटिंग पूरी, कलाकारों को दी पार्टी

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर: प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘ जनादेश’ की शूटिंग विधिवत पूरी हो गई, इस अवसर पर प्रकाश झा द्वारा पूरी टीम को होटल में पार्टी दी गई। फ़िल्म जनादेश की शूटिंग पिछले कई दिनों से ग्वालियर, झाँसी, ओरछा व दतिया में चल रही थी।वेब सीरीज़ आश्रम व लाल बत्ती […]

You May Like

Play sound