इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा ने बायपास पर निर्माणधीन एमआर 10 जंक्शन और रालामंडल फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एमआर-10 जक्शन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज का मौका निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.
निर्माण कार्य समय सीमा में काम पूरा करने का लक्ष्य रखने के आदेश दिए. इसके बाद कलेक्टर ने रालामंडल ओवरब्रिज का मौके पर काम देखा. निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने बताया गया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. उन्हें जानकारी दी कि ओवरब्रिज की एक भुजा पर आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है. शीघ्र ही दूसरी भुजा पर भी यातायात शुरू कर दिया जाएगा. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बचे काम तेजी से पूरा कर सुगम यातायात की सुविधा दें.
