मैहर :कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण नहीं करने पर संबंधित राशन दुकान और विक्रेताओं पर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में उन्होंने जिले में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के दौरान प्रत्येक माह राशन का शत-प्रतिशत वितरण करने और नियमित रूप से राशन दुकान खोलने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर मैहर के निर्देशानुसार एसडीएम अमरपाटन डॉ. आरती सिंह ने अमरपाटन क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान मढ़ी में विक्रेता रामपाल सिंह द्वारा माह अप्रैल का खाद्यान्न वितरण केवल 4 प्रतिशत करने पर उचित मूल्य दुकान मढी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन को निलंबित करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान कोतर सेवा सहकारी समिति ललितपुर से संबद्ध करने के निर्देश दिये हैं।
इसी प्रकार शासकीय उचित मूल्य दुकान ललितपुर के विक्रेता शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा अप्रैल माह का खाद्यान्न वितरण 29 प्रतिशत किये जाने पर शासकीय उचित मूल्य दुकान ललितपुर को निलंबित कर अस्थायी रूप से उचित मूल्य दुकान पपरा सेवा सहकारी समिति धोबहट से संलग्न किया गया है।एसडीएम रामनगर एसपी मिश्रा ने भी खाद्यान्न का शत-प्रतिशत नहीं करने पर शासकीय उचित मूल्य दुकान पैपखरा सेवा सहकारी समिति जरौहा के विक्रेता जितेन्द्र साकेत को दुकान के संचालन के लिए निलंबित करते हुए इस दुकान को शासकीय उचित मूल्य दुकान को कैथहा से संलग्न किया गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड रामनगर के उचित मूल्य दुकान देवरी के विक्रेता अभिमन्यु तिवारी द्वारा मार्च-अप्रैल का खाद्याान्न वितरण 66 प्रतिशत ही करने पर शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी को निलंबित करते हुूए शासकीय उचित मूल्य दुकान गोरसरी से संलग्न किया गया है। इसी प्रकार एसडीएम रामनगर ने खाद्यान्न वितरण में शासकीय उचित मूल्य दुकान चंदवार के विक्रेता अरबिन्द पटेल, शासकीय उचित मूल्य दुकान सरिया के विक्रेता राघवेन्द्र तिवारी, शासकीय उचित मूल्य दुकान बूढाबाउर के विक्रेता रामबहादुर सिंह और शासकीय उचित मूल्य दुकान सोनाडी के विक्रेता सूरजदीन पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मय अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है कि क्यों न उनकी संस्था को आंवटित दुकान निरस्त करते हुए दुकान को प्राप्त कमीशन की राशि से वेतन की कटौती की जाये
