ब्लॉक कांग्रेस सोहागपुर ने किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

सोहागपुर। ब्लाक कांग्रेस सोहागपुर द्वारा रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे और जिला किसान कांग्रेस बाबू चौधरी का सम्मान किया गया। बाबू चौधरी ने अपने संबोधन में कांग्रेस में नवाचार करने पर जोर दिया गया। वहीं गुड्डन पांडे ने कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही गई। पुष्पराज पटेल ने आगामी नगरीय चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। अभिलाष चंदेल ने भी कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी राममूर्ति पटेल, राजेंद्र सिंह चौधरी, प्रताप सिंह पटेल, लक्ष्मी नारायण सोनी, विनोद साहू, मंगल सिंह रघुवंशी, गोविंद साहू, चंद्रकांत चौरसिया, अभिलाष चंदेल, मेहरबान सिंह पटेल, मिश्रीलाल साहू, बाबई ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मलैया, विजय अग्रवाल, रमन शुक्ला, अखिलेश दीवान, हकीम खान बाबई, हरगोविंद ठाकुर उपस्थित थे।

Next Post

हिंदी दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, सांसद-विधायक हुए शामिल

Sun Sep 14 , 2025
सोहागपुर। नगर के एक निजी स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर अशासकीय शिक्षक संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के निजी स्कूलों के उन शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है या लंबे समय से शिक्षा […]

You May Like