संगठन को मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – शैलेन्द्र बरुआ

ग्वालियर:भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया। रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम तथा कोली चेतना मंच के अध्यक्ष रामदास माहौर ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ से भेंटकर उनका स्वागत किया और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से शैलेंद्र बरुआ ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर राष्ट्र को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य केवल संगठन के साथ साथ, राष्ट्र को मजबूत बनाना है, ताकि भारत विश्व में अपने परम वैभव तक पहुँच सके। जब समाज, संगठन और नागरिक एक दिशा में कार्य करते हैं, तभी राष्ट्र आधुनिक, समृद्ध और गौरवशाली भविष्य की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर राजीव पाराशर, अमित दुबे, देवेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Next Post

ग्वालियर में डेंगू से 5 साल के मासूम की मौत

Wed Nov 19 , 2025
ग्वालियर: डेंगू से 5 साल के मासूम की मौत हो गई है। बच्चे का नाम रुद्र भदौरिया बताया गया है। उसने जिंसी रोड पर स्थित शिवाजी बाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बच्चे के परिजनों ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप […]

You May Like