ग्वालियर:सिटीसेंटर इलाके में होटल कर्मियों और पुलिस सब इंस्पेक्टर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद यूनिविर्सिटी थाना के प्रशांत शर्मा व होटल द ब्लीव के कर्मचारियों में हुआ। होटल संचालक शुभम भदौरिया ने एसआई पर शराब के नशे में कार का कांच फोड़ने के साथ गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है।
घटना शहर के सिटीसेंटर स्थित पटेलनगर में होटल द ब्लीव के बाहर की है। यहां मर्सिडीज कार में सवार एसआई और उसका दोस्त साथ-साथ पहुंचे थे। तभी ट्रैफिक जाम होने पर एसआई के कार से उतरने फिर होटल के बाहर सड़क पर खड़ी कार के कांच पर तेजी से हाथ मारते हुए वीडियो सामने आया है।
मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा है।इस संबंध में एएसपी लालचंदानी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मामला संज्ञान में आया है। जो भी रिपोर्ट आयेगी, उसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
