अवैध खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 डंपर जब्त, 9.5 लाख का अर्थदंड लगाया

ग्वालियर: जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान खनिज गिट्टी से भरे दो डंपर ग्राम बिलौआ में और एक डंपर सिरोल थाना क्षेत्र में पकड़े गए, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर लिया गया है। पकड़े गए तीनों वाहनों पर मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले एवं घनश्याम यादव ने पुलिस बल के साथ मिलकर कार्यवाही की। इन डंपरों पर लगभग 9,50,000 रूपये से अधिक की अर्थदंड राशि प्रस्तावित की जाएगी। खनिज विभाग द्वारा यह अभियान सतत जारी रहेगा ताकि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Next Post

भोज में ब्राह्मणों को बुलाने पर यादव परिवार का बहिष्कार

Fri Jul 18 , 2025
भिंड: भिंड जिले में जब एक यादव परिवार ने त्रयोदशी भोज में ब्राह्मणों को आमंत्रित किया तो यादव समाज की पंचायत ने भोज का बहिष्कार कर दिया। भिंड जिले में यादव समाज के लोगों ने फैसला किया कि ब्राह्मणों से कर्मकांड नहीं कराएंगे। यदि कोई यादव परिवार ब्राह्मणों से पूजा […]

You May Like