दुकान का शटर उचकाकर लाखों की चोरी 

रतलाम। जिले के गांव बिरमावल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत की दुकानों में चोरों ने धावा बोल दिया। तीन चोरों ने दुकानों के शटर तोडक़र एक दुकान से लाखों का सामान चुरा लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। नवदुर्गा मोटर बाइंडिंग के संचालक दशरथ रघुनंदन पाटीदार ने बताया कि बदमाश शटर तोडक़र दुकान में घुसे। पुरान स्क्रेप चुरा ले गए। वहीं शांतिलाल मालवीय, पवन पीपाड़ा की दुकान के भी ताले तोडक़र चोरी की गई।

Next Post

सहायक ग्रेड-1 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल। लोकायुक्त की जबलपुर इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-1 जीवनलाल बरार निवासी पंचशील नगर, को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार, आवेदिका उषा दाभीरकर (60) सहायक ग्रेड-2, वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा निवासी, के जाति प्रमाण पत्र की जांच आयुक्त […]

You May Like