मंडी उड़नदस्ता टीम ने विशाखापट्न जा रहे गेंहू के ट्रक को पकड,बैतूल के व्यापारी से वसूला 81 हजार से अधिक का जुर्माना

पांढुरना, बैतूल के व्यापारी को बिना मंडी शुल्क जमा किए बैगेर गेंहू विशाखापट्न भेजना मंहगा पड गया,पांढुरना की कषि उपज मंडी की उडऩदस्ता टीम ने ग्राम सिवनी के पास बैतूल के इस व्यापारी रूपेश साहू के 347 क्विंटल गेंहू से लद्दे ट्रक को पकड़ व्यापारी से 81 हजार से भी अधिक के जुर्माने की राशि वसूल की गई,कृषि मंडी के अधिकारियों की इस तरह की लगातार जारी कार्यवाहीं के चलते अवैध रूप से कृषि उपज का परिवहन करने वाले व्यापारियों में हडक़ंप व्याप्त है।

 

गौरतलब हो कि बिना अनुज्ञा के मध्य प्रदेश की कृषि उपज अन्य प्रांतों में ले जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ पांढुरना के मंडी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही की जा रही है,मुखबिर से मिली सूचना के बाद बीते रविवार को 10:30 बजे कृषि उपज मंडी की उड़नदस्ता टीम द्वारा नगरीय सीमा से लगे ग्राम सिवनी के पास पडोसी जिले बैतूल की और से आ रहें ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीआर 5616 को रोककर की गई जांच में इस ट्रक में बैतूल जिले के मुलताई तहसील के ग्राम बोरदेही के व्यापारी रूपेश साहू का 347.70 क्विंटल गेंहू लदा हुआ था,ट्रक चालक ने बताया कि वह यह गेंहू बोरदेही से भरकर विशाखापट्न ले जा रहा है,लेकिन ट्रक चालक के पास इस गेंहू को परिवहन के कोई भी दस्तावेज नहीं थे,जिसके कारण उड़नदस्ता टीम द्वारा इस उक्त गेंहू से लदे ट्रक को कृषि उपज मंडी कार्यालय परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया ।

बिना अनुज्ञा के गेंहू विशाखापटम ले जाने पर मंडी अधिकारियों ने व्यापारी रूपेश साहू से पांच गुना मंडी शुल्क के रूप में 67410,निराश्रिम शुल्क 8990 तथा समझौता शुल्क की पांच हजार इस प्रकार कुल 81 हजार 400 रूपए के जुर्माने की राशि जमा कराई,उल्लेखनीय हो कि मंडी बोर्ड भोपाल तथा जबलपुर संभागीय अधिकारियों के निर्देश पर पांढुरना कृषि उपज मंडी की उडऩदस्ता टीम द्वारा बिना अनुज्ञा के कृषि उपज सीमा पर ले जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ की जा रहीं कार्यवाहीं के चलते ऐसे व्यापारियोंं में हडक़ंप मचा हुआ है।

Next Post

पुल पर तेज पानी के बीच आपदा मित्र शिवकुमार राठौर ने दिखाई सूझबूझ, 108 को सुरक्षित रवाना कराया

Mon Aug 10 , 2026
दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार से लौट रहे आपदा मित्र शिवकुमार राठौर 190 ने मानवता और कर्तव्य का परिचय देते हुए एक सराहनीय काम किया।शिवकुमार राठौर ने देखा कि पड़री सागर पुल पर बहुत तेज पानी बह रहा था। उसी समय पुल के दूसरी तरफ 108 एंबुलेंस दमोह जाने […]

You May Like