पैसों के लिये दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या

रीवा। रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठुलिया फार्म हाउस के पीछे बीहर नदी में युवक की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है. वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक संदेही से पूछताछ जारी है वही एक आरोपी फरार है.

इस पूरे खुलासे को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत कुशवाहा नामक युवक की तीन दिन पूर्व लाश बिछिया थाना के कुठुलिया फार्म हाउस के पीछे बीहर नदी में पाई गई थी. प्रथम दृश्य मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा था जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. संदेह के आधार पर मृतक के दोस्त अनुज वर्मा निवासी कुठुलिया को पूछताछ के लिए थाना लाया गया तो उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना अपने दो अन्य साथियों के साथ कबूल कर लिया. अनुज ने पुलिस को बताया कि विनीत उससे कर्ज ले रखा था और इस कर्ज के रुपए को जब वह वापस मांगता था तो विनीत नहीं देता था इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद अनुज ने विनीत के सर पर पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया और शव नदी में फेंक दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक संदेही से पूछताछ की जा रही है, वही सागर नामक एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

Next Post

नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

Sat Feb 28 , 2026
रीवा। शहर के एक थाना अन्तर्गत नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया. इंस्टाग्राम के जरिए दोनो के बीच दोस्ती हुई और उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. पीडि़ता एवं आरोपी दोनो रीवा शहर के ही निवासी है. पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनो के […]

You May Like

मनोरंजन