जबलपुर: शहर में चाकूबाजी ने जमकर लहू बहाया। जिसमें चाचा-भतीजे समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । ये वारदातेें रांझी, गोहलपुर, माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।रांझी पुलिस ने बताया कि रवि सिंह राजपूत 22 वर्ष निवासी चंद्रमोहन नगर झंडा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सम्मान कोल एवं राजदीप ठाकुर दोनों बोले कि यदि तुम्हे मोहल्ले में अच्छे से रहना है तो हर माह रंगदारी के रूप में 5 हजार रूपये देना पड़ेगा, रूपये देने से मना किया तो दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे, सम्मान कोल ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी।
इसी प्रकार गोहलपुर थाने में अजय गुप्ता 30 वर्ष निवासी नर्मदानगर मालगुजार परिसर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दमोहनाका में 3 अज्ञात लडक़े आकर उससे 10 रूपये का खीरा लिये, उसने खीरा के पैसे मांगे तो विवाद करने लगे, शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, मना करने पर तीनों में से एक लडक़े ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार गोहलपुर थाने में लकी चौधरी 17 वर्ष निवासी अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था तभी पड़ोस में रहने वाले नमन चौधरी, गौरव चौधरी, निहाल चौधरी उसके घर के सामने मिले कहने लगे कि तेरे चाचा की शादी है शराब पीने के लिये पैसे दो, उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, नमन ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी
आवाज सुनकर उसके चाचा रवि चौधरी बीच बचाव करने आये, नमन चौधरी ने अपने साथी प्रिंस चौधरी, बाबू चौधरी, आर्यन चौधरी केा आवाज लगाकर बुला लिया जो तीनों आकर चाचा के साथ मारपीट करने लगे गौरव चौधरी ने चाकू से हमलाकर चाचा को भी चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार माढ़ोताल थाने में राजा अहिरवार 16 वर्ष निवासी प्रभातनगर माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के पास खड़ा था तभी मोहल्ले का राहुल आकर कहने लगा कि तुमने मेरा नाम रिपोर्ट में लिखवाया है कहते हुये विवाद करने लगा, राहुल ने चाकू से हमलाकर कर चोट पहुंचा दी।
