भारतीय तटरक्षक जहाज वराह पहुंचा केन्या, समुद्री सुरक्षा को लेकर हुआ संयुक्त अभ्यास

नई दिल्ली। भारत और केन्या के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। भारतीय तटरक्षक जहाज वराह 26 से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर केन्या के मोम्बासा पोर्ट पहुंचा।
इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल और केन्या कोस्ट गार्ड सर्विस के अधिकारियों के बीच समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। दोनों देशों के जवानों ने समुद्र में बचाव अभियान, आग बुझाने, प्रदूषण नियंत्रण और समुद्री कानून लागू करने से जुड़े संयुक्त प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।

इसके अलावा जहाज पर फायर फाइटिंग और आपात स्थिति से निपटने के लाइव डेमो भी दिए गए। भारतीय जहाज वराह की आधुनिक तकनीक और क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया गया।
यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और भारत-केन्या के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

.....

Next Post

मंत्री नागरसिंह चौहान पर लगाए गए आरोपों से महिला ने लिया यू-टर्न

Fri Oct 30 , 2026
दिलीप सिंह झाबुआ:मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिला मुख्यालय से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को लेकर 29 अक्टूबर को रश्मि भाटिया नामक महिला ने एक वीडियो वायरल कर कई गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने दावा किया था कि उसके और मंत्री नागरसिंह चौहान के […]

You May Like