पेटलावद के ग्राम कोदली में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े बच्चे की संदिग्ध मौत और महिला गंभीर घायल

पेटलावद। समीपस्थ ग्राम कोदली में तीन दिन पूर्व (6 मई 2026) दोपहर करीब 3 बजे एक रहस्यमयी और दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक ही परिवार में हुई इस वारदात में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली हैं। महिला पर बेरहमी से हमला करते हुए उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, आंखों पर हमले की पुष्टि हुई। लेकिन अभी तक वारदात क्यों हुई है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पेटलावद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण और पूरी घटना की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच जारी है। ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया के अभी तक के कार्यकाल में कई मामलों का खुलासा हुआ है और उम्मीद है कि इस मामले का खुलासा भी पुलिस बहुत जल्दी करेंगी।

Next Post

व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन पर खण्डवा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ व चेम्बर में खुशी का माहौल

Fri May 8 , 2026
खण्डवा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जहां इस वर्ष किसान कल्याण वर्ष वर्ष मनाया जा रहा है वहीं सरकार द्वारा व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने पर व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल के […]

You May Like