
छिंदवाड़ा. शहर में किए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने एवं आम जन मानस में स्वच्छता के प्रति अलख जगाने की भोपाल में महापौर विक्रम अहके की तारीफ हुई. आने वाले 25 वर्षों बाद के एक विकसित शहर के लिए अभी से रोड मैप बनाने के लिए महापौर को मुख्यमंत्री एवं मंत्री ने निर्देशित किया है. आज होटल जहांनुमा पैलेस भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में फ्री प्रेस समाचार पत्र का 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नगरीय निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महापौर का सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्गीय एवं विधायक भगवान दास सबनानी के द्वारा शहर के जुझारू और कर्मठ महापौर विक्रम सिंह अहके को शहर में विकास कार्यों के साथ साथ साफ ,सफाई एवं स्वच्छता में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया साथ ही महापौर अहके की आम जनमानस के बीच जाकर आपका महापौर आपके द्वार जैसे कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा शहर के आने वाले 25 वर्षों बाद के विकसित एवं सर्व सुविधा युक्त छिंदवाड़ा कैसे बने इस हेतु रोड मैप बनाने के लिए निर्देशित किया गया.
