हिप हॉप इंडिया 2 को जज करेंगी मलाइका अरोड़ा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा डांस रियालिटी शो हिप हॉप इंडिया 2 को जज करती नजर आयेंगी।

एमएक्स प्लेयर ने अपने कई नए शोज की अनाउंसमेंट की है। इसमें से एक हिप हॉप इंडिया 2 है, जिसे मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा जज करते हुए नजर आएंगे। हिप हॉप इंडिया के पहले सीजन को रेमो डिसूजा के साथ नोरा फतेही ने जज किया था।अब दूसरे सीजन में मलाइका ने नोरा को रिप्लेस कर दिया है।

एमएक्स प्लेयर ने सोशल मीडिया पर इस शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ग्रूव करने के लिए रेडी हो जाइए इंडिया। हिप हॉप इंडिया 2 जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर आ रहा है।मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में जज करती नजर आ रही हैं। उनके साथ गीता कपूर और रेमो डिसूजा शो को जज करती हुई नजर आ रहे हैं।

 

Next Post

मनोज तिवारी ने शो ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की तारीफ की

Sat Feb 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जानेमाने गायक-अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने डिज़्नी+ हॉटस्टार के शो ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की तारीफ की है। शो ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ अपनी अद्भुत सफलता के साथ देशभर के दर्शकों के दिलों को छू रही है। हाल ही में मनोज तिवारी ने इस शो की प्रशंसा […]

You May Like