दीवार फांद कर जेल से भाग निकला बंदी, हत्या के मामले में था बंद

छिंदवाड़ा. जिला जेल में बंद बंदी जेल की दीवार फांद कर भागने में कामयाब हो गया लेकिन जेल के बाहर लोगों ने चोर समझ कर पकड़ लिया. लोगों द्वारा सूचना देने पर जेल कर्मियों ने उसे हिरासत कर लिया. इधर जेल प्रबंधन की शिकयत पर पुलिस ने बंदी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना परासिया के ग्राम रायसेन निवासी आशिफ उर्फ प्याला पिता नजीर 22 वर्ष को हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे 3 सितम्बर को जिला जेल भेज दिया था तब से वह जेल में बंद था. आज मौका मिलते ही उसने जेल की पुरानी दीवार फांद दी, लेकिन बाहर दूसरी बाउंड्री वॉल में फंस गया. दीवार की दूसरी ओर मौजूद लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया. जब उन्होंने आशिफ को दबोचकर पूछताछ की, तो आसिफ ने खुद ही कबूल किया कि वह हत्या के आरोप में जेल में बंद है और वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. इस पर लोगों ने इस बात की सूचना जेल कर्मियों को दे दी. सूचना मिलने पर जेल कर्मी वहां पहुंचे और जेल से भाग रहे बंदी को हिरासत में ले लिया. इधर जेल अधीक्षक प्रतीक जैन ने बताया कि जिला जेल काफी पुरानी है और उसकी दीवारें अपेक्षाकृत छोटी हैं. आसिफ की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह आसानी से दीवार पर चढ़ गया. जेल प्रबंधन ने कोतवाली थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस ने बंदी आशिफ उर्फ प्यासा के खिलाफ धारा 332 ख, 103 (1) 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

80 जवानों के साथ ईरानी डेरा में पुलिस का छापा

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल।शहर में पुलिस ने 80 जवानों के साथ ईरानी डेरा में छापामार कार्रवाई की. यह कार्रवाई लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक गैंग के आरोपी की तलाशी को लेकर की गई. मिली जानकारी के अनुसार ईरानी गैंग का सरगना आबिद अली उर्फ़ राजू ईरानी भोपाल से जुड़ा है. […]

You May Like