शराब बनाने तैयार था लाहन, आबकारी की टीम ने किया नष्ट

छिंदवाड़ा. आबकारी अमले द्वारा आज प्रात: के समय ग्राम गंगई में दबिश दी गई। गंगई में डैम के किनारे विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ महुआ लाहन बरामद कर विधिवत नष्ट किया गया। डैम की दूसरी ओर जंगल में गड्ढे खोदकर उनमें भरा हुआ महुआ लाहन भी आबकारी दल द्वारा नष्ट किया गया। टीम को यहां पर चालू भट्टियां भी मिली जिन्हें तोड़ दिया गया। इसी स्थान पर प्लास्टिक की अलग-अलग पन्नियों में भरी 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। अंत में ग्राम झंडा की सीमा में जंगल के मध्य प्लास्टिक की कुछ कैनो में बरामद 400 किलोग्राम महुआ लाहन टीम द्वारा विधिवत नष्ट किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की 1915 की धारा 34 के तहत कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 4200 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा आबकारी द्वारा कब्जे में ली गई। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम, जीतसिंह धुर्वे, वैशाली भगत, अनिकेत पटेल, हर्ष सोनी, रुचि बागरी के साथ ही आबकारी आरक्षक उपस्थित थे।

Next Post

तोरनिया प्लाण्ट में तार चोरी करने वाले गांव के ही निकले

Fri Nov 14 , 2025
खंडवा। हरसूद थाना क्षेत्र के तोरनिया बिजली प्लांट में महंगा तार चोरी हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही दो लोगों को पकड़ा है। इन्हें हरसूद न्यायालय में पेश किया गया। महेश पिता दगडू राठौर आनंदनगर, खण्डवा तोरनिया प्लांट मैं कार्यरत है। उन्होंने थाना हरसूद में […]

You May Like