
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग योग करें और स्वस्थ रहें. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पुलिस दमोह जिला के थाना हटा के प्रधान आरक्षक भगवान दास दहिया ने उपकाशी हटा में जल पर साधना कर लोगों को योग के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया.भगवान दास दहिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 31 वर्ष से लगातार जल के ऊपर साधना करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं.आज भी उन्होंने योग की कई मुद्राओं में जल के ऊपर योग साधना कर रिकॉर्ड बनाया, ताकि जनमानस योग के प्रति सजग रहे और स्वस्थ रहें.उनका संदेश है – ‘करो योग और रहो निरोग’. भगवान दास दहिया को मध्य प्रदेश शासन द्वारा 2012 में राजवीरता पुरस्कार और 2022 में योग पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा कई बार पुरस्कृत किया गया है.
