नई दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) भारत यात्रा पर आये चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद बुधवार को यहां से सीधे पाकिस्तान की यात्रा पर जायेंगे जहां वह अपने पाकिस्तानी समकक्ष और उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ वार्ता करेंगे।
चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा,“ वांग यी 20 से 22 अगस्त तक पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ चीन-पाकिस्तान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता के छठे दौर की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे।”
चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने चीन और पाकिस्तान को “ अटूट और सदाबहार मित्र” बताते हुए कहा है कि दोनों पक्ष ‘व्यावहारिक सहयोग’ बढ़ाने के लिए ‘गहन संवाद’ करेंगे। चीन के विदेश मंत्री की तीन वर्षों में यह दूसरी पाकिस्तान यात्रा होगी।
