
ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित एक सवारी बस और ट्रक भिड़ गए। हादसे के समय बस में कोई सवारी नहीं थी इसलिए बड़ा हादसा टल गया। बस स्टेंड पर छतरपुर जाने के लिए बस निकली थी तभी यह हादसा हो गया।
झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया कि बस स्टेंड से छतरपुर के लिए जानी वाली बस स्टेंड से निकलकर लग रही थी तभी डबरा की ओर से आ रहे ट्रक की उससे भिड़ंत हो गई और बस तथा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस समय हादसा हुआ बस में कोई यात्री नहीं था।
