अरावली मुद्दे पर एनएसयूआई राजस्थान से दिल्ली तक निकालेगा साइकिल यात्रा

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान समेत पूरे देश में अरावली पहाड़ियों की परिभाषा बदलने पर आक्रोशित कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने नौ जनवरी से राजस्थान से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की है।
एनएसयूआई अध्यक्ष वरूण चौधरी ने सोमवार को इसे ‘अरावली बचाओ यात्रा’ करार देते हुए कहा कि संगठन की ओर से आगामी नौ जनवरी से राजस्थान से दिल्ली तक की ‘साइकिल यात्रा’ कर सरकार को चेतावनी दी जायेगी। यात्रा लगभग एक हफ्ते में दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा में हिस्सा लेने के लिये एनएसयूआई ने पंजीकरण करना भी शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सबसे पुरानी धरोहर अरावली को खत्म करने पर तुली है। इस मामले में संगठन सरकार का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अरावली को बचाना चाहते हैं, वे इस मुहिम में जुड़ सकते हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अरावली की हरियाली हमारी सांसों की ढाल है। इसे काटने का आदेश पर्यावरण और भविष्य पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ यात्रा निकालकर लोगों को जोड़ा जायेगा और अरावली को बचाने का संदेश दिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि अरावली को परिभाषित करने के लिए एक नयी सीमा तय की गई है। अब 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली शृंखला माना जायेगा। जो पहाड़ियां 100 मीटर से कम ऊंची होंगी, उन्हें जंगल के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाएगा।

Next Post

15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Mon Dec 22 , 2025
जावरा। ढोढर चौकी पुलिस ने 15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ 2 लोगो को पकड़ा। चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना अनुसारी रविवार रात दो व्यक्ति पल्सर गाड़ी पर जावरा तरफ एमडी ड्रग्स लेकर जाने वाले हैं जिस पर उन्होंने एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन […]

You May Like