मकान में फन फैला कर बैठा था किंग कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

सीधी: शहर के बाईपास के समीप स्थित एक मकान में आज किंग कोबरा फन फैला कर फुफकार मारते बैठा हुआ था। इससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया।लोगों के हटाने के बाद भी कोबरा अपनी जगह से नहीं हिला तब लोगों ने वन विभाग के कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर वन विभाग के रेस्क्यू टीम प्रभारी वनपाल पंकज मिश्रा पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का कार्य किया गया है।दरअसल यह पूरा मामला आज शनिवार को सामने आया ।

वन विभाग के रेस्क्यू टीम प्रभारी वनपाल पंकज मिश्रा के द्वारा बताया गया कि सूचना मिलते ही जहरीले सांप को पकड़ लिया गया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि किसी के भी घर में जहरीला सांप दिखाई पड़ता है या अन्य जीव जंतु दिखाई पड़ते हैं तो वन विभाग के कंट्रोल रूम में सूचना दें जिसे वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ा जाएगा और सुरक्षित छोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

पुस्तक लेखन समाजसेवा का सशक्त माध्यम

Sun Jan 5 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like