नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के पंजीयन होंगे निरस्त

इंदौर: यातायात सुधार की मुहिम लगातार जारी है. इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिये कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में उन्होंने यातायात सुधार, इंटेलिजेंट इंटिगेट्रड ट्रॉफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन और ई-चालान के भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकृत करने, ट्रॉफिक सिग्नलों के समय में सुधार के संबंध में व्यापक चर्चा की गई.

बैठक में तय किया गया कि इंदौर में 10 से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले आदतन वाहन चालकों के वाहनों के पंजीयन निरस्त किये जायेंगे. साथ ही मोडिफाई वाहनों के विरूद्ध चल रही कार्रवाई को तेज किया जायेगा और ट्रॉफिक सिग्नलों के समय में आवश्यक सुधार किया जायेगा. बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित यातायात पुलिस, एनआईसी, कोषालय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि यातायात नियमों का 10 से अधिक बार उल्लंघन करने वाले आदतन वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों के पंजीयन निरस्त किये जाएं. इसके लिए उन्होंने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए

Next Post

सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शुरू

Wed Jul 2 , 2025
इंदौर:नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान शुरू किया. बारिश के दौरान होने वाली विभिन्न बीमारियो से सुरक्षा को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने उक्त अभियान चलाया है. आज निगम आयुक्त ने उक्त अभियान का गांधी हॉल में शुभारंभ किया. यह अभियान […]

You May Like

Play sound