बाइक में टक्कर से दो बुजुर्गों की मौत:शिवपुरी में बेटे से मिलकर वापस जा रहा था वृद्ध

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो वृद्धों की मौत हो गई। पड़ौरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछोर अनुविभाग के खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम बरेला निवासी बारेलाल (65) पुत्र रामा आदिवासी और ग्राम हिम्मतपुर निवासी पप्पू आदिवासी (60) बाइक से जा रहे थे।

बारेलाल अपने बेटे कोमल से मिलने कोलारस आए थे और लौटते समय अपने गांव जा रहे थे। जब वे साथी पप्पू के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे, तभी पड़ौरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

CM डॉ यादव की सख्त कार्रवाई: Coldrif सिरप से बच्चों की मौत पर प्रदेशभर में बिक्री पर बैन

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल: छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के सेवन से बच्चों की मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने शनिवार को एक्स (X) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश […]

You May Like