जबलपुर: शहीद स्मारक भवन में होलिका दहन की संध्या पर आयोजित 33 वां रसरंग महोत्सव रंग, उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ संपन्न हुआ। गुंजन कला सदन, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित इस अनूठे आयोजन में दूल्हे के वेश में माला और साफा पहने लगभग 500 स्त्री-पुरुषों ने भाग लेकर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आनंद तिवारी के नेतृत्व में गौरी शंकर केसरवानी, नरेंद्र कुमार जैन (एन.सी.), गुरुवचन सिंह चोपड़ा, लायन नरेन्द्र जैन, सुरेश सराफ, राजेंद्र साहू, राजीव जैन खादीवाला, अभय जैन, अजय अग्रवाल, एस.के. निगम, आलोक पाठक, शीतल जैन, युवराज गढ़वाल, लायन उमेश जैन, लायन भरत अग्रहरी, लायन यशवंत सिंह सेंगर, लायन आई.एस. राजपूत, रमाकांत गौतम और बच्चन श्रीवास्तव सहित पदाधिकारियों ने आमंत्रित अतिथियों व प्रतिभागियों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर ‘दूल्हा’ स्वरूप में सम्मानित किया। विशेष सुसज्जित मंच से प्रतुल श्रीवास्तव ने गुंजन कला सदन की 65 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. आनंद तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। युवा गुंजन के अध्यक्ष हिमांशु तिवारी, विक्रम परमार, संजय सिंघई, अखिल मदान और हेमंत अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।
नृत्य, फाग और किन्नर प्रस्तुति बनी आकर्षण
दीप प्रज्ज्वलन एवं स्तुति नृत्य के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। ‘किन्नरों के पारंपरिक नृत्य’ ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। नवरंग कथक कला केंद्र के कलाकारों ने नृत्य गुरु मोती शिवहरे के निर्देशन में विभिन्न प्रांतों के होली गीतों, पुरानी फिल्मों के गीतों एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। राई और फाग की लोक प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को रंगमय बना दिया।
जनप्रतिनिधियों ने सराहा
कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विश्नोई, पूर्व विधायक नित्य निरंजन खंपरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सभी ने संस्था द्वारा संस्कृति संरक्षण, प्रतिभा विकास और होली के सांस्कृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
युवा गुंजन की सक्रिय भूमिका
आयोजन की तैयारियों में युवा गुंजन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में महामंत्री विक्रम परमार, उपाध्यक्ष विवेक सोनी, अभिजीत रॉय, जीपी सिंह, राजेश गुप्ता, एसबी चौबे, हेमन्त अरोरा, अखिल मदान, अभय पचौरी, निखिल तिवारी, निखिल अग्रवाल, मनीष जायसवाल और केके वर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने जिम्मेदारियां निभाईं
