थोक जिंस बाजार में चावल, गेहूं मजबूत; दालों में नरमी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में उठाव अच्छा रहने से शुक्रवार को चावल के भाव बढ़ गये। गेहूं में भी तेजी रही जबकि चीनी के दाम लगभग गत दिवस के स्तर पर ही स्थिर रहे। दालों के भाव उतर गये। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। गेहूं भी 19 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। आटे की कीमत छह रुपये बढ़ी।
दालों में नरमी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 10 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मसूर दाल 11 रुपये और तुअर दाल 30 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत चार रुपये और चना दाल की 14 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।
विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 87 रिंगिट फिसलकर 4,068 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। अमेरिकी सोया तेल का जनवरी वायदा भी 1.59 प्रतिशत टूटकर 50.14 डॉलर का बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 59 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल के भाव लगभग स्थिर रहे। सूरजमुखी तेल में 10 रुपये और वनस्पति 22 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूंगफली तेल में 29 रुपये और पाम ऑयल में 10 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ और चीनी के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रहे।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 5.543 अरब डॉलर बढ़ा

Fri Nov 21 , 2025
मुंबई, 21 नवंबर (वार्ता) स्वर्ण भंडार में 5.33 अरब डॉलर की जबरदस्त वृद्धि के दम पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 07 नवंबर को समाप्त सप्ताह में इसमें लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट […]

You May Like