अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने किशोर को मारी टक्कर, ग्रामीण सड़कों पर उतरे

मुरैना: देवगढ़ थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार की आलोचना की है। बावड़ी गांव निवासी 15 वर्षीय छोटू भदौरिया साइकल से बागचीनी बाजार सामान खरीदने निकला था। उसके पीछे दादा कप्तान सिंह भदौरिया भी पैदल चल रहे थे।

इस दौरान करीब 8 बजे नील मंदिर के पास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दादा कप्तान सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्होंने चिल्लाकर ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी और मौके से भाग निकला। भाजपा नेता अरविंद सिकरवार और कांग्रेस नेता नीटू सिकरवार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Next Post

झोपड़ी में आग लगने से बच्ची जिंदा जली

Thu Apr 17 , 2025
ग्वालियर: एक झोपड़ी में आग लगने से 5 साल की बच्ची जिंदा जल गई। हादसे के दौरान बच्ची अकेली थी। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। अरविंद आदिवासी 5 साल की सुहानी को झोपड़ी में छोड़कर ईंट के भट्टे पर गया था। […]

You May Like