हाईवे पर दौड़ते ट्रक से कूद गया होमगार्ड जवान, हुई मौत

ग्वालियर। घाटीगांव क्षेत्र में शिवपुरी में पदस्थ एक होमगार्ड सैनिक चलती पुलिस ट्रक से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल जवान को साथी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे स्थित सिमरिया मोड़ के पास हुई। पुलिस अब जवान के मोबाइल कॉल और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव निवासी धर्मेन्द्र आदिवासी (25) पुत्र भरोसा आदिवासी होमगार्ड कार्यालय शिवपुरी में पदस्थ था। वह अपने साथी जवानों कपिल सिनोरिया, प्लाटून कमांडर राघवेन्द्र हांकरे, पवन कुमार और विनोद चौहान के साथ पुलिस के मिनी ट्रक क्रमांक एमपी02 एवी-7970 से ग्वालियर स्थित 13वीं बटालियन में राइफलों की रीब्राउनिंग के लिए जा रहा था।पुलिस वाहन शिवपुरी से ग्वालियर की ओर बढ़ते हुए मोहना और फिर घाटीगांव क्षेत्र में पहुंचा। मोहना क्षेत्र पार करने के बाद धर्मेन्द्र के मोबाइल पर घर से किसी का फोन आया था। वह काफी देर तक बातचीत करता रहा। इसके बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया और वह परेशान तथा उत्तेजित नजर आने लगा। जैसे ही वाहन घाटीगांव के सिमरिया मोड़ के पास पहुंचा, धर्मेन्द्र अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे पहले कि साथी कुछ समझ पाते, वह सीट से उठा और चलती ट्रक से नीचे कूद गया और उसकी मौत हो गई।

Next Post

शिवपुरी में गोलीबारी, तीन लोग घायल

Fri May 15 , 2026
शिवपुरी। जिले के नयागांव में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के महेंद्र बेस और पर्वत सिंह शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के गजेंद्र सिंह बेस भी घायल हुए हैं। गंभीर […]

You May Like

मनोरंजन