दतिया: सेवडा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए सेवडा एसडीओपी अजय चानना ने कन्दपुरा के रास्ते पर जेसीबी से गढ्ढे कराए हैं। सेवढ़ा क्षेत्र कंदनपुरा एवं बडेर सिंध नदी घाटों पर अवैध रेत खनन एवं परिवहन रोकने के लिए एस डी ओ पी सेवढ़ा अजय चानना ने खनिज विभाग, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों को साथ लेकर स्वंय मौके पर पहुंचकर जेसीबी से खंती खुदवा कर रास्ता बंद करवाया ताकि अवैध रेत खनन न हो सके।
एसडीओपी ने बताया कि कल एवं आज सुबह कार्रवाई की गई है। अन्य खदानों पर भी अवैध उत्खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
