खराब स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की कथित लापरवाही के विरोध में भोपाल युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे।

घनघोरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाओं की कमी है, जबकि मरीजों को एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रीवा से लेकर भोपाल तक कथित प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था और रीवा की हालिया घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की।

भोपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे सहित अन्य नेताओं ने कहा कि आम जनता इलाज, दवाओं और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। प्रदर्शन में भोपाल शहर और ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Post

पतंगबाजी के साथ भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए किया अभ्यास

Fri Sep 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने कड़ी तैयारी के साथ-साथ पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता का भी आनंद लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) […]

You May Like