जुआ फड़ों पर छापा, नौ जुआरी धराए  

जबलपुर। बेलखेड़ा और कटंगी पुलिस ने जुए के फड़ों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 2830 रूपये जप्त किए गए।

बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि  सुन्द्रादेही शासकीय अस्पताल के बाजू से सड़क पर ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे देवी सिंह लोधी, डोमन लोधी, पुरूषोत्तम लोधी सभी निवासी ग्राम सुन्द्रादेही को पकड़ा गया।  जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते,  2260 रूपये जप्त किए गए। कटंगी पुलिस ने देवगवाॅ एवं चरगवाॅ रोड पर दबिश दते हुये भीकम बर्मन एवं नीरज राजपूत तथा अन्य 4 जुआडियो को जुआ खेलते हुये पकडा जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 570 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

4 निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर 

Mon Feb 17 , 2025
जबलपुर। पुलिस विभाग में निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले किए गए। जिसमें से  जिले से 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। जिसमें एक निरीक्षक अजय बहादुर सिंह को जबलपुर से कटनी जिला भेजा गया है। भुवन प्रसाद देशमुख को जबलपुर से छिंदवाड़ा और प्रमोद कुमार साहू को जबलपुर से […]

You May Like