17 श्रमिकों का बकाया भुगतान अटका, ठेकेदारों पर धमकी देने का आरोप

जबलपुर: सतना, शहडोल एवं मैहर जिलों से आए 17 श्रमिकों ने जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अपने बकाया मजदूरी भुगतान की मांग की है। श्रमिकों का आरोप है कि जबलपुर की इंडिया प्रगति रोड लाइंस के ठेकेदार जितेन्द्र चौहान एवं वीरेन्द्र चौहान द्वारा उनसे पौड़ी-पौड़ा (जिला जबलपुर) तथा पनागर के पास परियट कंद्राखेड़ा में नाली निर्माण का कार्य कराया गया। श्रमिकों के अनुसार एक माह एवं लगभग 50 दिनों के कार्य का कुल भुगतान 2, 27, 685 रुपये बनता है, जिसमें से केवल 1, 09, 000 रुपये ही दिए गए, जबकि शेष 1, 18, 650 रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

आरोप है कि भुगतान मांगने पर ठेकेदारों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं और साफ मना किया जा रहा है। श्रमिकों ने यह भी बताया कि वे भूखे-प्यासे अपने मेहनताने के लिए भटक रहे हैं और भुगतान होने तक जबलपुर में ही रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कलेक्टर से बकाया राशि दिलाने के साथ-साथ भुगतान तक भोजन-पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।इस मौके पर राजकुमार लोनी, वीरेन्द्र लोनी, नरेन्द्र लोनी, मुकेश लोनी, गौतम, कान्हा, कामता लोनी, राजेश लोनी, साहन लोनी, साहब लोनी, शंकर लोनी, मंचु लोनी, भूपत लोनी, राजेश प्रसाद, सतेन्द्र सिंह, लालजी कोल, विनोद, राजू कोल आदि उपस्थित थे।

Next Post

नितिन नबीन : युवा नेतृत्व की अहम भूमिका

Wed Jan 21 , 2026
नितिन नबीन द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालना केवल एक संगठनात्मक परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह भाजपा की वैचारिक निरंतरता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य दृष्टि का स्पष्ट संकेत भी है. इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की […]

You May Like