रक्षाबंधन सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक

भोपाल। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सांसद आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैरागढ़ स्थित गल्ला मंडी परिसर में रक्षाबंधन उत्सव में भाग लिया। डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च है और जहां नारी का सम्मान होता है वहीं ईश्वर का वास होता है। रक्षाबंधन पर्व सामाजिक सुरक्षा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे ‘सुरक्षा बंधन’ का स्वरूप दिया है, जो भाई-बहन से आगे बढ़कर समाज की सुरक्षा का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ विकास योजनाओं पर ध्यान दिया है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत किया है। मातृशक्ति का आशीर्वाद ही सफलता का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और विधायक रामेश्वर शर्मा की मेहनत से क्षेत्र में विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद और ड्रग जिहाद पर चिंता जताते हुए हिंदू समाज से एकजुट होकर इसका मुकाबला करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

थैले में मिले 30 बम

Sun Aug 24 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने पुराने नाले के पास घेराबंदी कर अनवार अहमद 54 वर्ष निवासी पुराना पुल नाले के पास गोहलपुर को पकड़ा।‌ जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें 30 देशी पटाखा रखे मिले।। पुलिस ने पटाखा बम जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम […]

You May Like