भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में निवेश और निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) और इससे जुड़े अन्य आयोजनों के दौरान राज्य में निवेश के लिए 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपयों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां जीआईएस के समापन सत्र में यह जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
डॉ यादव ने कहा कि जीआईएस के पहले दिन सोमवार को 22 लाख करोड़ रुपयों से अधिक के निवेश संबंधी प्रस्ताव मिले थे। समापन पर यह राशि बढ़कर 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए हो गयी है। उन्होंने कहा कि इसमें वह प्रस्ताव भी शामिल हैं, जाे हाल में संपन्न विभिन्न रीजनल इंवेस्टर्स समिट के दौरान मिले थे।
Next Post
खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं: शिवराज
Tue Feb 25 , 2025
भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग द्वारा इनवेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में आयोजित सीड टू सेल्फ इन लांचिंग इन्वेस्टमेंट अपार्चुनिटी इन एमपी एग्री फूड एण्ड डेयरी सेक्टर पर आयोजित सत्र में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेश की […]

You May Like
-
1 year ago
रीवा के रोमिल का आईएएस में चयन
-
8 months ago
अतिक्रमण हटे, लेफ्ट टर्न हुए कब्जा मुक्त
