6 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

जबलपुर। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम सुरई के पास एक ही मोटरसाइकिल पर सवार 6 युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

शहपुरा थाना प्रभारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम उडकना करैया निवासी 6 युवक दो बाइकों पर सवार होकर बेलखेड़ा क्षेत्र के ग्राम इमलिया में भूसा भरने गए थे। सुबह करीब 3 बजे वापस लौटते समय एक मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद सभी 6 युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस गांव की ओर निकले थे।

एनएच-45 पर अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

मृतकों की पहचान दीपांशु लोधी पिता पवनसिंह लोधी (18 वर्ष) निवासी उडकना करैया पाटन, लल्लन उर्फ निकलेश गौड़ पिता कमोद सिंह गौड़ (19) निवासी उडकना करैया पाटन की मौत हो गई।

ये हुए घायल

हादसे में घायल हुए चार अन्य युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में विश्वजीत 22 वर्ष, आयुष गौड़ 20 वर्ष दोनों निवासी दमोह, निखिल 20 वर्ष और अमित गौड़ 20 वर्ष दोनों निवासी पाटन शामिल हैं।

Next Post

पुराने बंद स्कूल में मिला बुजुर्ग का कंकाल

Thu Feb 19 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बमबमपुरा में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुराने बंद स्कूल के कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति का नरकंकाल मिला। करीब डेढ़ महीने पहले मौत होने की आशंका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज नगर परिषद बरेला में कार्यरत सफाई कर्मी अशोक […]

You May Like