नो एंट्री में घुसे 17 भारी वाहनों से पुलिस ने वसूले 85 हजार

इंदौर: यातायात पुलिस ने नो एंट्री नियम तोड़ने वाले भारी वाहनों पर सख्ती जारी रखी है. पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 28 से 29 अक्टूबर की सुबह तक 17 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 85,000 का जुर्माना वसूला.डीसीपी प्रभारी यातायात आनंद कलादगी ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों पर सुबह से रात तक नो एंट्री क्षेत्र में घुसने वाले ट्रक और भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई गई है.

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए चेतावनी भी दी गई कि प्रशासन द्वारा तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन दोबारा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले दिनों में शहर का यातायात निर्बाध और सुरक्षित रहे.

Next Post

आतंक का नया मोर्चा: मसूद अजहर ने बनाई 'महिला जिहादी ब्रिगेड', ऑडियो में बड़ा खुलासा

Wed Oct 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2025 (डिजिटल डेस्क): पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने अपने आतंक अभियान में एक नया, खतरनाक अध्याय जोड़ा है। संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर का 21 मिनट का एक ऑडियो संदेश सामने आया है, जिसमें उसने महिला जिहादी ब्रिगेड ‘जमात-उल-मोमिनात’ की स्थापना की घोषणा […]

You May Like

Play sound