कचरा पृथक्करण एवं उचित निस्तारण अभियान आयोजित

जबलपुर : आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल द्वारा 15 मई से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों जबलपुर, कटनी, नई कटनी जंक्शन, सतना, रीवा, दमोह एवं पिपरिया स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रियों एवं आमजन को नॉन-प्लास्टिक तथा इको-फ्रेंडली सामग्री के उपयोग हेतु जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में केंद्रीय चिकित्सालय, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर में 19 मई, मंगलवार को कचरा पृथक्करण एवं उचित निस्तारण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट एवं म्यूनिसिपल वेस्ट के सही पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में स्वच्छता कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक किया गया।

Next Post

सड़क के भीतर धंस गया डंपर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Wed May 20 , 2026
जबलपुर : शहर में अमृत जल 2 प्रोजेक्ट के तहत बिछाई गई पाइप लाइन के कार्य में हर दर्जे की लापरवाही बरती गई है। बीच शहर के अतिव्यस्ततम मार्ग रेलवे पुल नंबर 1 से कांचघर रोड पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है इसका कारण पाइप लाइन बिछाने के बाद सही […]

You May Like