वेव्स सहकर्मियों व विषय वस्तु तैयार करने वालों के लिए एक शक्तिशाली मंच: हिमेश

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने कहा है कि विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल तथा मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स)सहकर्मियों और विषय वस्तु तैयार करने वालों के लिए एक शक्तिशाली मंच है।

वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन ‘भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाना’ शीर्षक से एक ऐतिहासिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग के दूरदर्शी और परिवर्तनकर्ताओं का एक उच्चस्तरीय पैनल शामिल था, जो भारतीय संगीत के वैश्विक उदय और आगे के अवसरों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे।इस सत्र में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत उद्योगों के कुछ सर्वाधिक प्रतिष्ठित नाम एक साथ आए, जिन्होंने कलाकारों का कौशल बढ़ाने, संगीत प्रकाशन, डिजिटल विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और उद्योग नवाचार पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर हिमेश रेशमिया ने वेव्स 2025 को सहकर्मियों और विषय वस्तु तैयार करने वालों के लिए एक शक्तिशाली मंच बताया। उन्होंने नए लोगों के लिए तैयारी के महत्व पर जोर दिया और उन्हें सलाह दी कि वे अपना संगीत पोर्टफोलियो हमेशा तैयार और परिष्कृत रखें। अपने जीवन के अनुभवों को दर्शाते हुए, उन्होंने स्वीकार किया कि जबकि अतीत में सीमित अवसर थे, आज के महत्वाकांक्षी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्वतंत्र मंच और सोशल मीडिया का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कारक संगीत की गुणवत्ता है। दर्शकों से सही मायने में जुड़ने और उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए यह आकर्षक और मधुर होना चाहिए।

Next Post

फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना 'भारतवर्ष एंथम' रिलीज

Mon May 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना ‘भारतवर्ष एंथम’रिलीज हो गया है। सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली अभिनीत फिल्म केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुयी है। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला गाना ‘भारतवर्ष […]

You May Like

मनोरंजन