फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना ‘भारतवर्ष एंथम’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का पहला गाना ‘भारतवर्ष एंथम’रिलीज हो गया है।

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली अभिनीत फिल्म केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुयी है। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला गाना ‘भारतवर्ष एंथम’ रिलीज़ किया है, जो देशभक्ति की गहराई को छूता है और साहसी भारतीय योद्धाओं के बलिदानों को श्रद्धांजलि देता है। इस गाने को सुवर्णा तिवारी ने गाया है, इसके बोल अक्षत गुप्ता ने लिखे हैं और संगीत मोंटी शर्मा ने कंपोज़ किया है। यह गीत पैनोरमा म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज़ हुआ है।

पैनोरमा म्यूज़िक के सीईओ राजेश मेनन ने इस एंथम की रिलीज़ पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि हम भारतवर्ष एंथम के ज़रिए भारतीय योद्धाओं को एक सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यह सिर्फ़ एक गाना नहीं, बल्कि हर भारतीय की भावना से जुड़ा एक शक्तिशाली देशभक्ति गीत है, और इसका हिस्सा बनकर मुझे गर्व हो रहा है।”

प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी यह फिल्म, कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है। यह फिल्म 16 मई 2025 को दुनियाभर के दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है।

Next Post

मारी सेल्वाराज की फिल्म बायसन कलामदन 17 अक्टूबर को रिलीज होगी

Mon May 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) मारी सेल्वाराज के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा बाइसन कालामादन 17 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नीलम स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित और प्रसिद्ध निर्देशक मारी सेल्वाराज द्वारा निर्देशित फिल्म बायसन कलामदन हिम्मत और जज़्बे से भरी कहानी है।इस फिल्म में ध्रुव विक्रम […]

You May Like