जयपुर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव के मद्देनजर रात में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बैठ कर सीमा क्षेत्र के अधिकारियो से पल पल की रिपोर्ट लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
श्री शर्मा के साथ उच्च अधिकारी मौजूद हैं और कार्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़ भी सीएमओ में मौजूद हैं।
अधिकारियों में मुख्य सचिव सुधांशु पंत , गृह सचिव आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑडर विशाल बंसल आदि मौजूद हैं।
