
टखने में सूजन के कारण तेज गेंदबाज सीरीज से बाहर, युवा गेंदबाज क्वेना मफाका टीम में शामिल।
केर्न्स, 19 अगस्त (वार्ता): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ही दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा टखने में सूजन के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
30 वर्षीय रबाडा ने हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन मैच के बाद उन्हें टखने में परेशानी महसूस हुई। सोमवार को स्कैन के बाद चोट की पुष्टि हुई। रबाडा अब ऑस्ट्रेलिया में ही रहकर मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रिहैबिलिटेशन करेंगे। उनकी जगह 19 साल के युवा गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया गया है।
