इंदौर अग्नि दुर्घटना में आठ मौतों के बाद… फायर ब्रिगेड की देरी पर जब सवाल उठे तो सीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच के दिए निर्देश

इंदौर: बुधवार को शहर में हुए अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घटनास्थल पहुंचे, जहां परिजनों ने फायर ब्रिगेड की डेढ़ घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मामले की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए तकनीकी खामियों पर विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी.जंजीरवाला चौराहा स्थित जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभागृह में मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

इस दौरान मृतक मनोज पुगलिया के बड़े बेटे सौरभ ने सीधे तौर पर राहत व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि घटना के दौरान फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई, जिससे नुकसान बढ़ गया. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने घटना का वीडियो भी देखा है और यह बेहद दुखद है. उन्होंने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही जिम्मेदारी तय करने की बात भी कही है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ईवी चार्जिंग सिस्टम और घरों में लगाए जा रहे इलेक्ट्रिक लॉक जैसे उपकरणों की सुरक्षा की भी समीक्षा की जाएगी. इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सहित अन्य तकनीकी संस्थानों से परामर्श लिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. इधर, प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है और विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

हिमाचल की कांग्रेस विधायक ने अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडरों की कमी पर मांगा स्पष्टीकरण

Thu Mar 19 , 2026
शिमला, 19 मार्च (वार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा ने गुरुवार को राज्य में एलपीजी सिलेंडरों की कमी और व्यावसायिक सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता पर में गंभीर चिंता व्यक्त की और इस मुद्दे को अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव से उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितताओं से जोड़ा। शून्यकाल […]

You May Like